logo

पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ हो चुका है: नीरज वर्मा

भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा की मौजूदगी में सोमवार को सपा, बसपा से जुड़े प्रधानों ने भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ले ली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं सवायजपुर विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नीरज वर्मा ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव घोषित हो चुका है और हमें जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को सशक्त बनाते हुए देश में 400 सीटें जीतने के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

उन्होंने कहा कि इस संकल्प की पूर्ति तभी हो सकेगी जब प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा की झोली में आएं। एक एक बूंद से सागर बना वैसे ही भाजपा नित नए कार्यकर्ता को अपने विचारों से जोड़ते विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने के लिए सभी जुट जाए और प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ हो चुका है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों व भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर आज सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी की विचाराधारा के प्रति समर्पण व अनुशासन के आधार पर पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता के हितों व जनकल्याण के लिए भाजपा सरकार दिन रात कार्य कर रही है। उसी राह पर चलते हुए आप सब भी पार्टी के विचारों के साथ अपने क्षेत्र के विकास व गरीबों, शोषितों, वंचितों, पीड़ितों, दलितों सहित समाज के हर जरूरतमंद की सेवा करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर पार्टी के संतराम यादव गढिया बारामऊ हरपालपुर (सपा संस्थापक सदस्य प्रमुख शिक्षाविद)
रामकुमार राजपूत प्रधान कुचिला विजना ब्लाक साण्डी।
विपनेश राजपूत श्रीमऊ प्रधान ब्लाक साण्डी।
सर्वेश यादव प्रधान दस्यौली ब्लाक साण्डी।
धर्मेंद्र राजपूत प्रधान कैखाई ब्लाक साण्डी।
विमल राजपूत प्रधान बखरिया ब्लाक साण्डी।
शिशुपाल राजपूत प्रधान कटरी छोछपुर ब्लाक साण्डी।
मनोज तिवारी दयालपुर हरपालपुर (बसपा कोषाध्यक्ष के पद से त्यागपत्र देकर शामिल हुए )
मो. अख्तियार प्रमुख व्यवसायी हरपालपुर
मो. सैफ प्रमुख व्यवसायी हरपालपुर ने भाजपा की सदस्यता ली।

0
1655 views